उचेहरा: प्रेमी मामा के साथ उचेहरा थाने पहुंची युवती, माता-पिता रोते रहे, समझाने पर भी नहीं मानी, हाटी गांव रवाना
उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गरमा पंचायत के गडौली गांव की 20 वर्षीय युवती अपने रिश्ते के मामा के साथ अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के पांच दिन बाद युवती अपने प्रेमी मामा के साथ उचेहरा थाने पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि युवती अपनी मा के चचेरे भाई के साथ गायब हुई थी।