सिकंदराराऊ: 8 महीने से फरार 25 हजार के इनामी को एसटीएफ आगरा ने पकड़ा, हसायन पुलिस ने कराया मेडिकल
हसायन इलाके में 8 महीने पहले गौशाला से गौवंश चोरी कर फरार हुए 25 हजार के इनामी आरोपी को एसटीएफ आगरा ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजवीर को अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। जिसके बाद विजयगढ़ पुलिस उसे हसायन कोतवाली लेकर आई। हसायन पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया और फिर विजयगढ़ पुलिस को सौंपकर अलीगढ़ भेज दिया।