कांके: कांके थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगी, अस्पताल में चल रहा इलाज
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2025 रांची के कांके थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब दस बजे एक युवक को गोली मारी गई है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की माने तो आपसी विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।