फिरोज़ाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन: फिरोजाबाद में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा, हत्या और डकैती मामले में एडीजे-08 कोर्ट का फैसला
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत फिरोजाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी और ठोस साक्ष्य संकलन के चलते थाना टूंडला के वर्ष 2009 के हत्या व डकैती मामले में तीन अभियुक्तों—राहुल, लवलेश यादव और लक्ष्मी यादव—को एडीजे-08/डकैती कोर्ट ने गुरूवार दोपहर तीन बजे क़रीबन दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 27-27 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।