फिरोज़ाबाद: झगड़ा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया, थाना दक्षिण पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई
झगड़ा कर रहे तीन युवकों को थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कपिल कुमार ने गुरूवार दोपहर तीन बजे क़रीबन मौके पर काबू में लेकर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र प्रमोद – निवासी नगला विश्नू, प्रीतम राठौर पुत्र ओमकार – निवासी टावरवाली गली, रामनगर, मनोज कुमार पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई।