फिरोज़ाबाद: ट्रैक्टर चोरी का खुलासा: लाइनपार पुलिस ने दो चोरों और एक बाल अपचारी को पकड़ा, चोरी का सामान बरामद
थाना लाइनपार पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को चोरी के सामान सहित गुरूवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने नगला आशा तिराहे के पास से अंकित यादव, आशीष यादव और एक नाबालिग को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर की दो बैटरी, एक टॉपलिंग, दो हुक व एक पटली बरामद हुई है।