फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद नगर निगम ने स्वच्छता में हैट्रिक जीत हासिल की: देश में 12वां स्थान, यूपी में 10वां, 3 स्टार गार्बेज फ्री
नगर निगम फिरोजाबाद ने स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में देशभर में 12वां स्थान, यूपी में 10वा व 3 स्टार गार्बेज फ्री सिटी का तमगा और पहली बार वाटर प्लस प्रमाणीकरण प्राप्त किया है। नगर आयुक्त ऋषि राज व महापौर कामिनी राठौर के नेतृत्व में डोर-टू-डोर कलेक्शन, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, डिजिटल निगरानी प्रयासों से सम्भव हुआ।