फिरोज़ाबाद: ककरउ चौकी से आगे दौलतपुर रोड पर दूध लेने निकले दो भाइयों को डीसीएम ने मारी टक्कर, आरोप है कि फिर पैर पर पहिया चढ़ाया
थाना उत्तर क्षेत्र सत्यनगर निवासी कुनाल पुत्र राजकुमार अपने भाई संग गुरूवार की सुबह सात बजे करीबन दूध लेने के लिये पैदल निकला था। वह अपने भाई संग ककरउ चौकी से आगे दौलतपुर रोड पर पैदल जा रहा था, तभी उसके भाई के अनुसार पीछे से एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में उसका भाई आ गया, जिससे गंभीर घायल हो गया। आरोप था टक्कर मारने के बाद पैर पर पहिया चढ़ाया।