बिसवां: बिसवां बार एसोसिएशन चुनाव में दूसरे दिन भी नामांकन में दिखा उत्साह, मतदान 8 अप्रैल को होगा
बिसवां बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन के दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शनिवार को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए।उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद के लिए शिव सागर, संयुक्त सचिव पद के लिए प्रशांत सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गुंजन कौशल ने नामांकन किया।