टर्राकलां में पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्राम टर्रा कलां में पशुपालकों के लिए निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं 32 पशुओं का उपचार करने के साथ 236 पशुओ के लिए पशुपालकों को आवश्यक पशु चिकित्सा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर के दौरान 72 पशुओं को टीकाकरण करते हुए पशुपालको को संक्रामक रोगों से बचाव एवं पशुओं की उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. सुभाष बाबू दोहरे द्वारा गौशाला टर्रा कलां, गौशाला घमलोकी एवं गौशाला रघुनाथपुर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में उपसंचालक डॉ. सुभाष बाबू दोहरे, डॉ. जितेन्द्र कुमार, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ. राम कुमार शाक्य, गौ-मित्र राधेश्याम सहित विभागीय अमला एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को उनके गांव में ही पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur