राजपुर: धनसोई पुलिस ने वारंटी समेत 2 शराबियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया
Rajpur, Buxar | Apr 24, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी सहित दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी दी कि गोसैसी डिहरा गांव निवासी भुखाली चौधरी के खिलाफ न्यायालय द्वारा पूर्व में वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।शराब के नशे में हंगामा कर रहे 2 शराबियों को गिरफ्तार किया गया।