हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज का आगाज, 30 सितंबर तक है मौका
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण 'विकसित भारत चैलेंजÓ के तहत माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। प्रतियोगिता में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे।