गाज़ीपुर: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके पर सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा, चुन-चुन कर होगा हिसाब, भारत इसका जवाब देगा
गाज़ीपुर से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने गुरुवार को इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा किया गया यह कृत्य मानवता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा, “भारत इस घटना का हिसाब अवश्य चुकता करेगा। निर्दोष लोगों की जान लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस प्रकार डॉक्टर के भेष में आतंकवादी सामने आए, यह समाज के लिए गंभीर चेतावनी है।