गाज़ीपुर: टड़वा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा अंगद यादव घायल, तमंचा व कारतूस बरामद, एक बदमाश फरार
गाज़ीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। खानपुर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश का नाम अंगद यादव बताया जा रहा है, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित था। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है।