जहानाबाद: पुलिस केंद्र में होम गार्ड परीक्षा में कुल 307 अभ्यर्थी सफल घोषित
जहानाबाद पुलिस केंद्र में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए दिनांक 23 जून को शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया था। जिसमें 981 अभियार्थी सम्मिलित हुए। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी गई कि सम्मिलित अभ्यर्थियों में दौड़ परीक्षा के दौरान 345 अभियार्थी सफल हुए। एवं अन्ततः 307 सफल हुए।