अंतागढ़ में चक्काजाम करने पहुंचे नेताओं-ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया
ब्रेकिंग अंतागढ़: अंतागढ़ से नारायणपुर तक बन रहे सड़क मार्ग में ठेकेदार की लापरवाही के आरोपों को लेकर बसों का संचालन प्रभावित है। सड़क पर आए दिन वाहन फंसने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर आज स्टेट हाईवे क्रमांक-5 पर अंतागढ़ के बिजली ऑफिस के सामने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीण पहुंचे और चक्काजाम किया। कुछ देर बाद पुलिस ने नेताओं और ग्रामीणों को मौके से हटाकर अपनी कस्टडी में ले लिया और थाने ले गई।
बताया जा रहा है कि आज कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार का अंतागढ़ दौरा है। वहीं, अंतागढ़ में आज साप्ताहिक बाजार भी है।
#thelivenews #chhattisgarh #kanker #reels #viralvideos
Kanker, Kanker | Aug 25, 2026