नवादा: नवादा में केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारी तेज, डीएम ने कन्हाई इंटर विद्यालय का किया निरीक्षण
Nawada, Nawada | Jul 12, 2026 नवादा: केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने रविवार को कन्हाई इंटर विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।