भंडरा: भंडरा थाना क्षेत्र के नौडीहा चौक के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।
भंडरा-चट्टी मुख्य पथ पर भंडरा थाना क्षेत्र के नौडीहा चौक के समीप शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने- सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी भंडरा पहुंचाया गया।