मानपुर: मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर किया जब्त, मुकदमा दर्ज
Manpur, Gaya | Nov 29, 2025 मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार त्रिवेदी ने शनिवार शाम 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार को करीब शाम 6 बजे मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।