गुन्नौर: गांव केसरपुर में हिस्सा बंटवारे को लेकर सगे देवर ने महिला के साथ की मारपीट, घायल कर दिया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी शिवदेवी पत्नी सर्वेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हिस्सा बंटवारे को लेकर महिला के सगे देवर मुनेश कुमार ने लाठी डंडों से महिला के साथ मारपीट की। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।