लखीमपुर: 32 लाख के 151 गुम मोबाइल बरामद, खीरी पुलिस ने मालिकों को लौटाकर लौटाई मुस्कान
जिले की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। खीरी पुलिस ने करीब 32 लाख रुपये कीमत के 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने इसकी जानकारी दी।