कांके: रांची में हिनू नदी के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Mar 8, 2025 रांची स्थित हिनू नदी के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से जिला प्रशासन की टीम पहुंची और अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को हटा दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी। बता दें कि जिला प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को लेकर ऐलान कर दिया था।