कांके: रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ
Kanke, Ranchi | Mar 8, 2025 रांची सिविल कोर्ट में शनिवार दोपहर करीब दो बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय लोग अदालत का उद्घाटन किया। इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन सिन्हा भी मौजूद रहे।