मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को किया नजरबंद, विधायक ने लगाए मुर्दाबाद के नारे
मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले ज्ञापन देने और काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने नजरबंद और हाउस अरेस्ट कर लिया। इनमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव और नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना सहित जिले के अन्य कांग्रेसी शामिल हैं। इस दौरान विधायक दिनेश गुर्जर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया।
Morena Nagar, Morena | Oct 16, 2026