मुख्यमंत्री के दौरे पर जिला कांग्रेस करेगी घेराव, जनसमस्याओं को लेकर सौंपेगी ज्ञापन।
मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 अक्टूबर को प्रस्तावित आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर दोपहर 12 बजे ज्ञापन देकर घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने शहर में बढ़ती चोरियों, अंचल में गोलीबारी और अपराध, किसानों को खाद-बीज की किल्लत व कालाबाजारी, बिजली कटौती, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने और शहर में सीवर, गंदगी व सड़क निर्माण जैसी समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज तोमर और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने इस प्रदर्शन की जानकारी दी।