कुलपहाड़: हैबतपुरा में नाले में मिला 35 वर्षीय युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप; गांव में फैली दहशत
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुरा ब्रह्मनान में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पास स्थित नाले में 35 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरनारायण पुत्र गोपीचंद प्रजापति निवासी हैबतपुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हरनारायण सोमवार रात लगभग 8 बजे से घर से गायब था और परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे।