हमीरपुर: सरसई में शिक्षामित्र की हत्या में सपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दोषी करार, दो अन्य आरोपित भी हुये दोषसिद्ध
शिक्षामित्र की हत्या कर शव पेड़ में लटकाने के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और मौजूदा में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी समेत तीन लोगों के खिलाफ अदालत में दोष सिद्ध होने पर हिरासत मे ले लिया गया है। सोमवार को विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) द्वितीय गैंगस्टर की अदालत द्वारा तीनों दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।