हमीरपुर: सुमेरपुर में संत निरंकारी मंडल के संत समागम में बताया सार्थक जीवन जीने का रास्ता
शनिवार को दोपहर में संत निरंकारी मण्डल की ओर से सहकारी समिति सुमेरपुर के विशाल प्रांगण में क्षेत्रीय आध्यात्मिक संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड राज्य से पधारे ब्रम्हज्ञानी महात्मा पूज्य विजय कुमार यादव जी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय संत समागम का आयोजन हुआ। इस समागम में हमीरपुर, मौदहा, बिंवार से भी श्रद्धालु जन पहुंचे थे।