हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के किसानों ने की पंप कैनाल से पानी न मिलने पर फसल सूखने की शिकायत
विकासखंड कुरारा क्षेत्र के उमराहट ग्राम पंचायत के मजरा भैदनडेरा ग्राम स्थित बिलौटा पंप कैनाल से किसानो को गेंहू की फसल की सिंचाई के लिए पानी न मिल पाने से फसल सूखने की शिकायत की है। क्षेत्र के उमराहट ग्राम के मजरा भैदनडेरा में बिलौटा पंप कैनाल स्थित है। यमुना नदी से पानी नहर द्वारा सिंचाई के लिए मनकी खुर्द, मनकी कला, उमराहट आदि गांव के किसानो को मिलता है।