कुल्लू: स्थाई नौकरी न देकर युवाओं से धोखा कर रही सरकार, स्थाई रोजगार को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
Kullu, Kullu | Sep 25, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की गई और डीसी के माध्यम से सरकार को भी एक ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने बताया कि जब कांग्रेस सत्ता से बाहर थी तो उन्होंने युवाओं से वादा किया था कि उन्हें पक्की नौकरी दी जाएगी।