ओमैक्स सिटी के सामने होटल नोवा का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगा सात्विक ग्रामीण खानपान
पलवल। ओमैक्स सिटी पलवल के सामने जीटी रोड पर आधुनिक सुविधाओं और आर्य वैदिक पद्धति के अनुरूप शुद्ध सात्विक ग्रामीण खानपान की सुविधा से युक्त नए होटल नोवा का शुभारंभ हो गया है। बहुमंजिला होटल में आगंतुकों के ठहरने के साथ-साथ पारिवारिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
होटल में फिलहाल आधुनिक सुविधाओं से युक्त 20 लग्जरी कमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा करीब 200 लोगों की क्षमता वाले दो पार्टी हॉल भी तैयार किए गए हैं, जहां जन्मदिन, वैवाहिक समारोह, पारिवारिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
होटल संचालक परमानंद, सतीश एवं नरेश चौधरी ने बताया कि होटल नोवा में आधुनिक सुविधाओं के साथ खानपान की गुणवत्ता और पारंपरिक ग्रामीण स्वाद का विशेष ध्यान रखा गया है। आर्य वैदिक पद्धति के अनुरूप शुद्ध एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि लोगों को स्वाद के साथ बेहतर खानपान का अनुभव भी मिल सके।
उन्होंने कहा कि पलवल और आसपास के क्षेत्र में बढ़ती आवास एवं पारिवारिक आयोजनों की जरूरत को देखते हुए होटल नोवा में ठहरने और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की गई है। होटल का स्थान जीटी रोड पर होने के कारण यहां पहुंचना भी सुविधाजनक है।
होटल संचालकों ने क्षेत्रवासियों एवं बाहर से आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़िया खानपान और आरामदायक ठहराव के शौकीन लोग एक बार होटल नोवा को सेवा का अवसर अवश्य दें। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और संतोषजनक अनुभव उपलब्ध कराना होटल प्रबंधन की प्राथमिकता रहेगी।
Palwal, Palwal | Sep 26, 2026