बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर पहुंची सुधार यात्रा
भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाली जा रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा बुधवार को श्री बंशीधर नगर पहुंची। यात्रा की अगुवाई कर रहे युवा नेता देवेंद्र नाथ महतो ने श्री बंशीधर मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने विभिन्न नारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई। पत्रकारों से बातचीत