दलौदा: चिरमोलिया गांव में अवैध शराब कार्रवाई के बाद ढाबे पर मारपीट, पति-पत्नी का कर्मचारियों से विवाद
मंदसौर के अफजलपुर थाना क्षेत्र के चिरमोलिया गांव में ढाबे पर मारपीट का मामला सामने आया, जानकारी के अनुसार अवैध शराब के मामले में ढाबा संचालक को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद पड़ोसी ढाबे पर पति-पत्नी ने पहुंचकर कर्मचारियों से मारपीट की,घटना CCTV में कैद हुई, जिसका वीडियो शाम करीब साढ़े 4 बजे वायरल हुआ,अफजलपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,