बांका में 20 लाख की शराब जब्त! हाईवा के गुप्त तहखाने में छिपी थी 1631 लीटर शराब |
बांका में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पंजवारा थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान झारखंड के गोड्डा से भागलपुर जा रहे 10-चक्का अशोक लीलैंड हाईवा से 1631.520 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को वाहन के डाला में बनाए गए गुप्त तहखाने में 187 कार्टन में छिपाकर रखा गया था।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने हाईवा चालक 26 वर्षीय श्रीराम कुमार, निवासी शिवहर, को गिरफ्तार किया है। मामले में उत्पाद थाना बांका में कांड संख्या 479/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Banka News, Banka News Today, बांका न्यूज, बांका शराब बरामद, Banka Liquor Seized, Banka Sharab News, Bihar Liquor News, Bihar Sharabbandi, शराब की बड़ी खेप, 1631 लीटर शराब, 1631.520 लीटर शराब, हाईवा से शराब बरामद, गुप्त तहखाना, पंजवारा न्यूज, Panjwara News, Bikrampur More, Jharkhand Liquor, Godda to Bhagalpur, उत्पाद विभाग �
Amarpur, Banka | Oct 4, 2026