सिराथू: मोहब्बतपुर पइंसा सोसाइटी में खाद बिक्री के दौरान हुए हंगामे पर तहसीलदार ने किसानों को जाकर बटवाई खाद
सिराथू तहसील क्षेत्र के मोहब्बतपुर पइंसा में बुधवार को सरकारी समिति में खाद बिक्री के दौरान हंगामा हो गया था।किसानों का आरोप है कि दलालों के माध्यम से जो सदस्य नहीं है उनको खाद दी जा रही है।शिकायत होने पर बृहस्पतिवार की दोपहर अनंत राम अग्रवाल सिराथू तहसीलदार खुद समिति पहुंचे हैं।जहां पर उन्होंने अपने सामने बची हुई खाद किसानों को बटवाया है।