हमीरपुर: कुरारा कस्बे में चल रहे बजरंग प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता जालौन की टीम रही
कुरारा कस्बे में चल रहे बजरंग प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हों गया जिसमें टूर्नामेंट की विजेता जालौन की टीम रही।कस्बा स्थित झुमरी तलैया में चल रहे बजरंग प्रीमियम लीग टूर्नामेंट में जालौन व कदौरा के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें टॉस के बाद कदौरा की टीम ने टॉस जीता और जालौन की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।