बसैया गांव के पास सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद गुरुवार की शाम 4:00 बजे महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।