बड़ौत: पुसार में शादी समारोह से लौट रहे बामनौली के किसान मोर्चा BJP जिला महामंत्री से 4 लोगों ने पिस्टल लेकर की मारपीट
Baraut, Bagpat | May 9, 2025 बामनौली निवासी किसान मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री सोनू माया ने शुक्रवार को दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पुसार स्थित मंडप में शादी समारोह से जब वापस घर के लिए चला, तो मंडप के बाहर खड़े 4 लोगों ने उसे रोक लिया और कहा कि स्कूल वाले मामले में जो शिकायत की है, वह वापस ले लो वरना जान से मार देंगे।