बड़ौत: अमीनगर सराय रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से मोबाइल विक्रेता की मौत, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
Baraut, Bagpat | May 9, 2025 बड़ौत के आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय संजीव की शुक्रवार सुबह रेल हादसे में मौत हो गई। वह अमीनगर सराय रेलवे फाटक के पास सुबह की सैर के दौरान दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। संजीव मोबाइल की दुकान चलाते थे। साथ ही चाऊमीन की ठेली भी लगाते थे। हादसा सुबह करीब 9:20 बजे हुआ। जीआरपी ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।