बड़ौत: बड़ौत-लुहारी मार्ग पर मेडिसिटी अस्पताल के समीप सड़क हादसे में खामपुर के छात्र की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Baraut, Bagpat | May 8, 2025 बड़ौत-लुहारी मार्ग पर मेडिसिटी अस्पताल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में खामपुर गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र अर्जुन की मौत हो गई। हादसे से स्वजन में कोहराम मच गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में लगे हैं।