बड़ौत: बड़का में आरोपियों ने महिला से तमंचा दिखाकर की मारपीट व दी धमकी, ईंट की चिनाई से दरवाजा बंद करने का भी लगाया गया आरोप
Baraut, Bagpat | May 8, 2025 बड़का निवासी अधिवक्ता सचिन चौहान ने गुरुवार को बड़ौत थाने में तहरीर दी कि बुधवार गुरुवार की रात्रि करीब 12:45 बजे उदय व कल्लू निवासी बडका व 5 अज्ञात ने उसके घेर का दरवाजा खटखटाया तो उसकी माता ने दरवाजा नहीं खोला। 1 व्यक्ति दीवार कूद कर घेर में घुस गया और उसकी माता के सिर पर तमन्चा लगा जान से मारने की धमकी दी और घेर का दरवाजा ईट की चिनाई से बंद कर दिया।