बड़ौत: मेरठ निवासी व्यक्ति की जमीन पर 6 लोगों ने नकली दस्तावेजों व धोखाधड़ी से किया कब्जा, छपरौली निवासी 1 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 9, 2025 फूलबाग कॉलोनी मेरठ निवासी मनोज ने 6 मार्च को छपरौली थाने पर तहरीर दी कि पट्टी धनकौशिया छपरौली निवासी 6 लोगों ने उसकी जमीन पर नकली दस्तावेज आदि के द्वारा धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया। छपरौली पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बताया कि मामले में वांछित 1 आरोपी विकास पुत्र संतोषपाल निवासी पट्टी धनकौशिया छपरौली को गिरफ्तार किया है।