शिवपुरी: चोरी और लूट मामले में फरार 3 वारंटी गिरफ्तार, एक आरोपी अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना पुलिस ने चोरी, लूट और मारपीट के मामलों में फरार तीन स्थायी वारंटियों सहित अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अक्षय उर्फ कुकड़ी (25) को 315 बोर के देसी कट्टे व दो जिंदा राउंड के साथ पकड़ा। वहीं स्थायी वारंटी विश्वनाथ सहित फरार आरोपी प्रेमनारायण और कुलदीप को भी ।