Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

BREAKING: समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ! 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक तरफ़ा प्यार में की थी हत्या..... समस्तीपुर जिले में चर्चित छात्रा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वैनी ओपी क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी और कथित शूटर बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि 20 जुलाई को वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया विष्णुपुर गांव में छात्रा सुमन कुमारी स्कूल जाने के दौरान दिनदहाड़े गोलीबारी की शिकार हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू कुमार की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी ने समस्तीपुर जिले के एक ठिकाने पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार वैनी थाना क्षेत्र के चांदटोली का निवासी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और चार फायर किए गए खोखे भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा की हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग मुख्य वजह थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है और मामले में जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना है। #BreakingNews #SamastipurNews #CrimeNews #SamastipurPolice #Murder

Samastipur, Samastipur | Jul 25, 2026

MORE NEWS

पत्नी की विदाई नहीं करने पर सरफिरे दामाद ने ससुर की कर दी ह"त्या, गिरफ्तार #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow

पत्नी की विदाई नहीं करने पर सरफिरे दामाद ने ससुर की कर दी ह"त्या, गिरफ्तार #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow

Samastipur, Samastipur | Jul 30, 2026

*हड़ताली सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव*

समस्तीपुर, 30 जुलाई 2026

  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर बैठे समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को समस्तीपुर शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया तथा बाद में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया।
 प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर संबंधित कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन कार्यरत करने तथा ईएसआई, पीएफ ए

*हड़ताली सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस, नगर निगम कार्यालय का किया घेराव* समस्तीपुर, 30 जुलाई 2026 अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर बैठे समस्तीपुर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को समस्तीपुर शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया तथा बाद में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा की गारंटी तथा कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर संबंधित कर्मचारियों को सीधे नगर निगम के अधीन कार्यरत करने तथा ईएसआई, पीएफ ए

Samastipur, Samastipur | Jul 30, 2026

छात्र-छात्राओं ने बीआरबी कॉलेज के प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप किया सड़क जाम #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow

छात्र-छात्राओं ने बीआरबी कॉलेज के प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप किया सड़क जाम #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow

Samastipur, Samastipur | Jul 29, 2026