ढीमरखेड़ा: पिंडरई में भीषण अग्निकांड: खेतों से उठी लपटें गांव तक पहुंचीं, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाई
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पिंडरई में अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। दिन में खेतों से उठी चिंगारी रात होते-होते विकराल आग में बदल गई और गांव की दहलीज तक पहुंच गई। तेज हवाओं के चलते आग ने सूखे ही नहीं, बल्कि हरे-भरे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया ग्रामीणों में दहशत, मची अफरा-तफरी