बबेरू: बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित एस हॉस्पिटल को मानक के अनुरूप न पाए जाने पर अपर सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक ने किया सील
Baberu, Banda | Sep 4, 2026 बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित एस हॉस्पिटल को आज शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे बाँदा अपर सीएमओ डॉ विजय केशरवानी व बबेरू सीएचसी अधीक्षक डॉ ऋषिकेश सिंह पुलिस बाल के साथ हॉस्पिटल मे छापा मारा जिसमे 4 मरीज भर्ती पाए गये, जिनको एम्बुलेंश के द्वारा सीएचसी बबेरू मे शिप्ट किया गया, वही अस्पताल के सभी दस्तावेज कब्जे में कर लिया, उसके बाद अस्पताल सील कर दिया गया।