बाह: पडुआपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद शव को रोड पर रखकर लगाया गया जाम, ACP पिनाहट ने दी जानकारी
पिनाहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पडुआपुरा का एक मामला सामने आया है। लापता हुए एक युवक का शव चंबल के किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पिनाहट एसीपी भी पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात को सुचारू करवाया।