बाह: गांव पलोखरा पेट्रोल पंप के पास कार ने दो बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर,सीसीटीवी आया सामने
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पलोखरा पेट्रोल पंप के पास एक कर ने दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर दी। जिससे दोनों युवक हवा में झूलते हुए दूर जाकर गिरे, यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया है।