बाह: हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच अभियुक्त बाह से गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट आगरा जुआ व सट्टा खेलने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बाह पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच अभियुक्तों को बाह से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। और पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 16170 रुपए जिसमें मालफड़ से 9400₹ और जामातलाशी में 6770₹ और एक ताश की गड्डी बरामद की है।