चमोली में दर्दनाक हादसा: दो दिन से लापता व्यक्ति का खाई से शव बरामद, स्कूटी दुर्घटना का शिकार।
29 अक्टूबर जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत कपरी-कंडारा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक स्कूटी के गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसका शव घटना के दो दिन बाद एसडीआरएफ (SDRF) टीम द्वारा बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कपरी-कंडारा मार्ग के समीप स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट गोचर की टीम उप निरीक्षक भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। अत्यंत दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने मौके पर पहुँचते ही खाई में सघन सर्च एंड रेस्क्यू अभियान शुरू किया।